10/04/2026

रायपुर गोलीकांडः 2 गिरफ्तार, एक आरोपी नाबालिग

रायपुर। फेस बुक पर टीका-टिप्पणी को लेकर महादेवघाट में जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया उसमें एक 17 वर्षीय नाबालिग है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम डीडी नगर थाने में सूचना पहुंची की महादेवघाट के पास गोली चल गई है। थाने व क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि अरुण यादव एवं एक अन्य नाबालिग व्दारा प्रताप चंद्राकर एवं तुषार पांडेय के पैर में गोली मारी गई।  हमला करने के बाद दोनों आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस व्दारा तत्काल आसपास के इलाके में नाकेबंदी की गई। घंटे भर के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस व्दारा से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि प्रताप-तुषार एवं उनके साथियोें के साथ फेस बुक पर की गई किसी टिप्पणी को लेकर झगड़ा चल रहा था। पूर्व में भी इस बात को लेकर उनके बीच मारपीट हुई थी। 24 वर्षीय आरोपी अरुण यादव आजाद चौक के पास हांडीपारा का निवासी है। 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News