June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

आधी रात घर में घुस रहे तेंदुए से भिड़ गया पालतू कुत्ता

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कांकेर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कांकेर शहर के धुर मनकेसरी गांव में सोमवार रात 10 बजे तेंदुआ एक घर में घुस आया, लेकिन पालतू कुत्ते ने डटकर उसका सामने किया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ की हरकतें कैद हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कुत्ते से भिड़ते हुए दिख रहा है और कुत्ते की आवाज भी सुनाई दे रही है।
तेंदुए से भिड़ गया पालतू डॉगी

रात 10 बजे तेंदुआ ने आबादी वाले इलाके में घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन बीच में एक पालतू कुत्ता खड़ा था, जो उसके राह की बाधा बन गया।

तेदुए ने कुत्ते का शिकार करने की भी कोशिश की और उसे जबड़े में जकड़ लिया लेकिन फिर भी पालतू कुत्ते ने मुकाबला किया और उसे घर से बाहर खदेड़ा।

तेंदुए को देख घबराए हुए लोग घर के बाहर आने से डर रहे थे।
कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने अब तक छह से अधिक लोगों पर हमला किया है, जिसमें एक बच्चे की मौत की खबर भी सामने आई है।

बच्चे का सिर सरोना क्षेत्र के जंगल में मिला था। इसके अलावा, तेंदुआ आंगनबाड़ी जा रही एक बच्ची पर भी हमला कर उसे घायल कर चुका है।
मवेशियों को बना रहे निशाना

डूमाली गांव की पहाड़ी पर भी पांच तेंदुए सक्रिय हैं, जो मवेशियों पर हमला कर रहे हैं। इन तेंदुओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए कैमरे और कर्मचारियों की तैनाती की है।

लोगों ने कार्रवाई की अपील की

कांकेर जिले में तेंदुओं की गतिविधियां बढ़ने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की है, ताकि मानव और जानवरों के बीच टकराव से बचा जा सके। इस घटना ने तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close