September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
अन्तर्राष्ट्रीय

दशहरे के दिन एक ही परिवार के पांच की मौत, हादसे से पहले ली सेल्फी, तालाब में गिरी कार, दो बच्चे और माता-पिता सहित पांच की गई जान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

देवघर-  दशहरे की सुबह एक कार तालाब में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार से थे और अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए तालाब में जा गिरी। इस हादसे में मासूम सहित परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, आसनसोल गांव निवासी मनोज चौधरी की बेटी दुर्गा उत्सव पर अपने मायके आये थे। आज सुबह चार से साढ़े चार के बीच मनोज का दामाद, बेटी लवली, भाई और बच्चे के साथ अपने घर ससुराल लौट रहे थे। इस दौरान गिरिडीह जिला शाखो बांसडीह गांव से कुछ दूरी सिकटिया अजय बाराज तालाब में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसा इतना भयावह था कि बेलोरो सवार महिला-मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी बांसडीह गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि हादसे से पहले ही सभी ने बाराज के पास रुककर सेल्फी ली थी। उसके बाद सभी बेलोरो से घर निकले थे। मृतकों में 32 वर्षीय मुकेश राय, पत्नी 28 वर्षीय लवली कुमारी, तीन वर्षीय बेटी,एक वर्षीय बेटा और लवली का भाई रौशन चौधरी 25 वर्ष था।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close