August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

हिन्दू नववर्ष पर आयोजित स्कूटर रैली में शामिल हुई सुश्री सरोज पांडेय

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article


कोरबा। जिले में हिन्दू नववर्ष और चेट्रीचंड्र जयंती की भव्यता देखी गई। कोरबा जिले में भगवान झूलेलाल की भक्ति में सिंधी समाज डूबा नजर आया। इस मौके पर सिंधी समाज ने शहर में भव्य वाहन रैली भी निकाली, जिसमें कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय भी शामिल हुईं और स्कूटर रैली में अगुवानी करती दिखीं।
सुश्री सरोज पांडेय ने लोगों को चेट्रीचंड्र महोत्सव की बधाई दी। रैली में सभी उम्र के लोगों और महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस रैली का शहर के टी.पी. नगर, सीएसईबी चौक, घोड़ा चौक और निहारिका चौक पर भव्य स्वागत किया गया। यहां रास्ते में श्रद्धालुओं को शरबत और नाश्ता बांटा गया।
समाज के लोगों ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। सिंधी गुरुद्वारा से शुरू हुई वाहन रैली ने मुख्य मार्ग से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। यह वाहन रैली जब ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंची, तो वहां मौजूद भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे भी स्कूटी पर सवार होकर रैली के साथ सीएसईबी चौक तक पहुंचीं।


उन्होंने हाथ जोडक़र लोगों का अभिवादन किया। सिंधी समाज भगवान झूलेलाल का प्राकट्य दिवस मनाता है। इसी दिन से सिंधी नववर्ष भी शुरू होता है। हर घर में भगवान झूलेलाल की आरती ओम जय दूल्हा देवा अखे का मंत्र अक्खो अक्खो जिय पिंड रखो हर घर में गूंज रहा है। सिंधी समाज के लोगों का मानना है कि जल के पास बैठकर अकखे का मंत्र पडऩे से चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होते हैं और सभी मानोकामना पूर्ण होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close