July 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कांग्रेस शासनकाल के 5 लाख लंबित आवेदनों का 161 करोड़ के भुगतान का निर्णयमोर गांव मोर पानी महाभियान से कांकेर में जल संरक्षण को मिला बढ़ावामंत्री राजवाड़े ने किया ‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान का शुभारंभबस की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत, चालक गिरफ्तारनक्सल पुनर्वास नीति के तहत आईईडी विस्फोट पीड़ित को 5 लाख रुपए की सहायता राशिपूर्व पंचायत पदाधिकारियों से जनपद सोनहत व बैकुंठपुर में लाखों की बकाया वसूलीप्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवानागौमांस के साथ 4 गिरफ्तार2 हजार से ज्यादा टीचर बनेंगे प्राचार्यपुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को मार डाला,25 सालों में 1821 लोगों की ली जान…
नेशनल

480 हिंदुओंं की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पाक से महंत रामनाथ भारत पहुंचे

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

प्रयागराज (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। देश विदेश से करोड़ों लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। अब पाकिस्तानी भी कुंभ में स्नान करेंगे। कराची स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य सेवक महंत राम नाथ महाराज सोमवार को अटारी सीमा से भारत पहुंचे।

पाकिस्तान में करीब 20 लाख हिंदू रहते हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपने प्रियजनों की अस्थियों को प्रवाहित करने की आज्ञा मांगी थी। इसके तहत 2022 में पाकिस्तानी हिंदू परिवारों को गंगा में अस्थियां प्रवाहित करने के लिए स्पांसरशिप पॉलिसी लागू की गई थी। इस बार 480 हिंदुओं की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए लाई गई हैं।

480 हिंदुओं की अस्थियां गंगा में करेंगे प्रवाहित
महंत रामनाथ पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में मृत्यु को प्राप्त हुए 480 हिंदुओं की अस्थियां मोक्ष प्राप्ति के लिए भारत लेकर आए हैं। महंत ने बताया कि वह अस्थियों को हरिद्वार में विधि विधान से विसर्जित करने के बाद प्रयागराज में कुंभ स्नान भी करेंगे।

इन अस्थियों को गंगाजी में बहाने के लिए मंदिर अथव श्मशानघाट में कलश में सुरक्षित रखा गया था। संबंधित परिवारों की इच्छा थी कि इन अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया जाए ताकि सभी की आत्मा को शांति मिले। भारत सरकार की तरफ से इस कार्य के लिए दो साल पहले ही अनुमति दे दी गई थी।

महंत रामनाथ 2011 और 2016 में भी हिंदुओं की अस्थियों को प्रवाहित करने के लिए भारत ला चुके हैं। इस कार्य के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से 10 दिन का वीजा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close