August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार बना मदद का माध्यम, दिव्यांगता नहीं बनेगी अब बाधा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

अम्बिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2025 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में लखनपुर जनपद पंचायत के ग्राम जीवलिया निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग रेमशन एक्का को समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हील चेयर प्रदान की गई।

एक्का ने सुशासन तिहार के दौरान व्हील चेयर की मांग की थी। उनकी दिव्यांगता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराया। व्हील चेयर मिलने पर रेमशन एक्का के चेहरे पर अपार खुशी दिखाई दी। अब वे आसानी से आवा-जाही कर सकेंगे और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकेंगे।  एक्का ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया और कहा कि “अब मेरी दिव्यांगता मेरी राह की रुकावट नहीं बनेगी। मैं भी समाज की मुख्यधारा में पूरी सक्रियता से शामिल हो सकूंगा।“  सुशासन तिहार 2025 शासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता का प्रतीक बनकर जनविश्वास को और भी मजबूत कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close