August 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
Jail Break Update : राजा और सरना को पुलिस ने भागते पकड़ लिया, दशरथ और चंद्रशेखर की तलाश जारी, 25 फीट दीवार कूद फरार हुए 4 में से 2 आरोपी पकड़ाए, जेल ब्रेक के 3 दिन बाद मिली सफलता…हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी उत्साह से भाग लें : राज्यपाल डेकाआधा दर्जन फ्लैट्स में चोरी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तारअमरकंटक में भावना बोहरा ने 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए की निःशुल्क व्यवस्थारेप का वीडियो Instagram फ्रेंड ने किया वायरल, सूरजपुर पुलिस ने पटना में दबोचा…एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र में 9 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए…पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलके पति को उतार मौत के घाटबसपा न एनडीए में है और न ही इंडी गठबंधन में : मायावतीसब्जी में छिपकली गिरने से फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्तीजंगल में IED ब्लास्ट से ग्रामीण गंभीर घायल
छत्तीसगढ़

ग्रामीण का शव मिला, हाथी के हमले से मौत की संभावना

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

अंबिकापुर। मैनपाट के नर्मदापुर पटेलपारा निवासी नारद यादव (55) भैंस चराने शनिवार को निकला था।दांतीढाब के बांसहिया जंगल में भैंस चराने गया ग्रामीण शाम तक वापस नहीं लौटा। वन विभाग की टीम व स्वजन उसे खोज रहे थे। बांसहिया जंगल में उसका शव नजर आया। आसपास एक हाथी मंडरा रहा था। प्रतीक्षा के बाद भी जब हाथी उसी क्षेत्र में विचरण करता रहा तो शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। रविवार सुबह शव को जंगल से बाहर निकाला गया। शव की स्थिति देखकर हाथी के हमले से मौत की संभावना जताई जा रही है।

भैंस चराने गया था ग्रामीण हाथी ने ले ली जान

मैनपाट में एक हाथी लंबे समय से अकेले ही विचरण कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथी शनिवार को दांतीढाब से लगे जंगल में पहुंच गया था। इस बात की जानकारी गांव वालों को नहीं थी। यही कारण था कि मृतक नारद यादव भैंस लेकर चराने के लिए इस जंगल में चला गया था।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का अरोप

ग्रामीणों ने मैनपाट क्षेत्र में हाथियों की निगरानी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की ओर से हाथी के विचरण की सही जानकारी उन्हें नहीं मिल पाती है अकेले घूम रहे हाथी की सही तरीके से निगरानी भी नहीं हो पा रही है। इस कारण ऐसी घटना हो रही है। यदि हाथी की उपस्थिति की सही जानकारी मिले तो गांव वाले सतर्क रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close