08/04/2026

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई: गाड़ी में लगी आग, एक शख्स की ज़िंदा जलने से मौत

0

23.01.23|छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग लगने से अंदर बैठा एक शख्स जिंदा जल गया है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा सोनक्यारी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, उदय भगत नाम का शख्स अपने 2 साथियों के साथ रविवार देर रात करीब 12 बजे जशपुर से सन्ना जा रहा था। ये अभी घाघरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवारों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से कार चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के कुछ देर बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल लोगों को पास के अस्पताल में भेजा गया है।

घटना के संबंध में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल घायलों के नाम भी पता नहीं चल सके हैं। आस-पास के लोगों ने बताया कि हम जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक एक शख्स जिंदा जल गया था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी।

खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। ये भी पता नहीं चल सका है कि घायल शख्स खुद से बाहर आए थे या उन्हें बाहर निकाला गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *