July 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
SECL खदान क्षेत्र में 152 फर्जी मकानों का खुलासा, मुआवजा वसूली के निर्देशबालको ने प्राइड मंथ पर संयंत्र एवं समुदाय में चलाया जागरूकता अभियानआदिवासियों को गाय देगी सरकारअजगर ने खेत में 14 अंडे दिए, वन विभाग ने निगरानी में रखाकृषकों का पंजीयन एग्री स्टेक रजिस्ट्रेशन पोर्टल से होगाराज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कियामेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले डॉक्टर्स ब्लैकलिस्टकलेक्टर ने एतमानगर के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का किया औचक निरीक्षणप्रवेशोत्सव में मुंडा जनजाति की संस्कृति की झलकनक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फोट से एक ग्रामीण गंभीर
छत्तीसगढ़

सुकमा में 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। साथ ही राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का भी बड़ा असर दिखा है। सुकमा जिले में कुल 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिनमें एक नक्सल दम्पति भी शामिल है।

सभी नक्सली माड़ डिवीजन एवं नुआपाडा डिवीजन के सदस्य हैं। शासन के नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत के अभियान के तहत 22 नक्सलियों को सरेंडर कराने में बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। साथ ही अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापना से बढ़ते पुलिस के प्रभाव से भी नक्सली घबराये हुए हैं।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 1 पुरुष, 1 महिला नक्सली पर 08- 08 लाख, 1 पुरुष, 1 महिला नक्सली पर 5 – 5 लाख, 2 पुरुष, 5 महिला 2- 2 लाख, 1 पुरुष नक्सली पर 50 हजार, कुल 40 लाख 50 हजार रूपये के ईनाम घोषित है।

सुकमा पुनर्वास नीति एवं नक्सल मुक्त पंचायत से प्रभावित होकर 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी नक्सलियों पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close