08/04/2026

10वीं एवं 12वीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण, 13 अप्रैल से फिर शुरू होगा कार्य

0
IMG_20260408_142123

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में लगभग पूरा कर लिया गया है। जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों में कुल 1 लाख 47 हजार 192 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई।

 

जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण इस विषय की परीक्षा पुनः आयोजित की जा रही है। इसके चलते हिंदी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य फिलहाल रोका गया है। पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी और इसके बाद संबंधित उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 13 अप्रैल से दोबारा शुरू किया जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करने के लिए जिले में लगभग 500 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। उत्तरपुस्तिकाएं दो चरणों में केंद्रों तक पहुंची थीं, जिनका तेजी से मूल्यांकन किया गया ताकि समय पर परीक्षा परिणाम जारी किया जा सके।

 

वहीं, मूल्यांकन केंद्रों में गोपनीयता बनाए रखते हुए कार्य किया गया और बुधवार को केंद्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री का वितरण भी किया गया।

मूल्यांकन केंद्रों का विवरण:

स्वामी आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट माध्यम साडा कन्या स्कूल

कक्षा 10वीं: 53,375 उत्तरपुस्तिकाएं

कक्षा 12वीं: 26,444 उत्तरपुस्तिकाएं

एनसीडीसी स्कूल

कक्षा 10वीं: 45,219 उत्तरपुस्तिकाएं

कक्षा 12वीं: 22,154 उत्तरपुस्तिकाएं

अब शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 13 अप्रैल से पुनः शुरू किया जाएगा। इसके बाद सभी दस्तावेज तैयार कर अंक तालिका भेजी जाएगी, जिसके पश्चात विद्यार्थियों को उनके परीक्षा परिणाम का इंतजार रहेगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *