10/04/2026

वार्ड 39 के अवाला गार्डन के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन, वार्डवासियों में खुशी

0
IMG-20260410-WA0004

 

कोरबा।   वार्ड क्रमांक 39 के अवाला गार्डन के मरम्मत, जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का पार्षद तरुण राठौर ने भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया। वार्डवासियों की मांग पर शुरू हुए इस कार्य से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

 

भूमि पूजन कार्यक्रम वार्डवासियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बालको मंडल अध्यक्ष  दिलेंद्र यादव , आर. ए. नारायण, निखिल मित्तल, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष  अर्चना रुनीझा , कृष्णा सोनी, राजेश सोनी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

 

 

 

पार्षद तरुण राठौर ने कहा कि अवाला गार्डन के सौंदर्यीकरण के बाद क्षेत्र के लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को एक बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा। इससे वार्ड की सुंदरता भी बढ़ेगी और लोगों को एक अच्छा सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद तरुण राठौर ने कहा कि वार्ड में लगातार विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड की अन्य समस्याओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर अवगत कराया गया है। जैसे ही स्वीकृति प्राप्त होगी, उन कार्यों को भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से विकास का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वार्ड को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News