10/04/2026

शराब प्रेमियों को झटका ! CM विष्णुदेव साय ने शराबियों को लेकर कह दी दो टूक बात…

0
202312103093216-e1702224358653

रायपुर/बलौदाबाजार। होली से पहले छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के दिन शराब दुकानें खुली रहेंगी या बंद, इसको लेकर चल रहे सस्पेंस पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि होली के अवसर पर ड्राई डे लागू रहेगा और पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही शराब बिक्री पर प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हाल ही में प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम में आयोजित मेले में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने साफ कहा कि होली जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व पर ड्राई डे को रद्द नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि प्रदेशभर में होली के दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी।

दरअसल, इससे पहले आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने बयान दिया था कि नई शराब नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है और कलेक्टर को अपने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ड्राई डे घोषित करने का अधिकार है। मंत्री के इस बयान के बाद अलग-अलग जिलों में असमंजस की स्थिति बन गई थी कि होली पर शराब दुकानें खुलेंगी या बंद रहेंगी।

हालांकि अब मुख्यमंत्री के स्पष्ट बयान के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार होली के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा और सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने गिरौदपुरी में गुरु घासीदास की जन्मस्थली पर पहुंचकर गुरुगद्दी में माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और प्रसाद भी वितरित किया।

गौरतलब है कि हर वर्ष होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर राज्य सरकार द्वारा ड्राई डे घोषित किया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद अब पूरे प्रदेश में होली के दिन शराब दुकानें बंद रहना तय हो गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News