10/04/2026

‘SANKALP’ थीम पर आधारित बजट विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का दूरदर्शी नेतृत्व सराहनीय – अनुराग राठौर

0
IMG-20260225-WA0114

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा भाजपा नेता कोरबा अनुराग राठौर ने इसे ऐतिहासिक, दूरदर्शी और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मजबूत रोडमैप बताया है। उन्होंने कहा कि ‘SANKALP’ थीम पर आधारित यह बजट समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

अनुराग राठौर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने जनकल्याण, सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह संतुलित और विकासोन्मुखी बजट प्रदेश की आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है।

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तिकरण को केंद्र में रखा गया है। Artificial Intelligence मिशन, स्किल डेवलपमेंट मिशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने जैसी घोषणाएं प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाएंगी।

अनुराग राठौर ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में नए मेडिकल कॉलेज, डायलिसिस सेंटर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यह सरकार की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना, सड़क, पर्यटन और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

अनुराग राठौर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘SANKALP’ थीम पर आधारित यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला साबित होगा और प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मजबूत आधार बनेगा और आने वाले समय में इसका लाभ प्रदेश के हर नागरिक को मिलेगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News