12/04/2026

राष्ट्रीय जम्बूरी में कोरबा के स्काउट्स गाइड्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
80-7

कोरबा । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले में कोरबा के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने भागीदारी की।

23 से 29 नवम्बर तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा डायमंड जुबली जम्बूरी का भव्य आयोजन हुआ। इसमें देश- विदेश से 35 हजार से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ से 363 के दल ने जम्बूरी में भागीदारी की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कोरबा जिले के दल में गाइड याशिका साहू, इप्शिता सिंह, रिया चन्द्रा, एस. देवी, झील मांझी, साक्षी, श्रृति देवांगन, निमिशा, रागनी कुर्रे, दीप्ति पटेल, अदिती सिंह, सरस्वती ध्रुव, स्काउट अनुराग, प्रभात, प्रिंस कंवर, अमित साव, पंकज कुमार जांगड़े, विद्याभूषण महंत, नीरज पटेल सहित प्रभारी के रूप भूपेन्द्र वर्मा, गनेशी सोनकर शामिल हुईं। सर्विस रोवर, रेंजर के रूप में पप्पू चन्द्रा, चेतन देवांगन, पलक पटेल, सुप्रिया साहू द्वारा सेवाएं दी गईं।

राज्य स्टॉफ में एएलटी लीडर एसआर अमित को सहभागिता का अवसर मिला। प्रतिभागियों की मार्च पास्ट, लोक नृत्य, फूड प्लाजा, स्किल- ओ- रामा, फिजिकल डिस्प्ले, कलर पार्टी, एथनिक फैशन शो, राज्य प्रदर्शनी, रंगोली, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, गेट, कैंप क्राफ्ट, चलित झांकी, कैंप फायर, टेंट पिचिंग आदि प्रतियोगिता एवं गतिविधियों में भागीदारी हुई। विभिन्न साहसिक खेलों का भी लुत्फ उठाया गया।

प्रतिभागियों को सेना के हथियारों को देखने और उसकी उपयोगिता की जानकारी मिली तथा सम- सामयिक विषयों से संबंधित स्टॉल्स का अवलोकन किया गया। जम्बूरी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने किया तथा समापन देश की राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्यजनों ने भी जम्बूरी में उपस्थिति दी।

 

जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने बताया कि राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन चार साल के अंतराल पर होता है। जिले से प्रत्येक जम्बूरी में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स की भागीदारी हो रही है। शेख ने बताया कि पहली राष्ट्रीय रोवर/रेंजर जम्बूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में जनवरी 2026 में प्रस्तावित है। इसमें देशभर से 15 हजार युवा जुटेंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News