नक्सली हिड़मा और देवा की माताओं से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने की पुनर्वास की अपील

रायपुर । डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सोमवार को सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिमलीपेंटा के आश्रित ग्राम पुवर्ती पहुंचे।

इसी गाँव से छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा और बारसे देवा निकले हैं जहाँ आज भी उनके परिजन निवास करते हैं।
विजय शर्मा ने हिड़मा की माता माड़वी पुंजी तथा बारसे देवा की माता बारसे सिंगे से मुकाकात की और पुनः सरकार की तरफ़ से कहा की पुनर्वास करने पर सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी।
नक्सल लीडर की माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने कहा है।
टीम में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज , कलेक्टर सूकमा देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक सूकमा किरण चौहान तथा पुवर्ती के ग्रामवासी उपस्थित थे


Live Cricket Info
