12/04/2026

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपने घर का वैध हक

0
20251011101633_svamitav yojna

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों बेमेतरा जिले के हितग्राही पूरन टंडन को मिला स्वामित्व कार्ड

 

बेमेतरा । ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना ग्रामीण संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित कर रही है।

इस योजना के अंतर्गत अब ग्रामीणों को उनके घर और भूमि का वैध स्वामित्व प्रमाण (अधिकार अभिलेख) प्राप्त हो रहा है।

राष्ट्रीय पंचायत दिवस, 24 अप्रैल 2020 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुभारंभ की गई यह योजना देश के ग्रामीण अंचलों में एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान के रूप में कार्य कर रही है। योजना के तहत अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक से गाँवों की आबादी का सर्वेक्षण और मानचित्रण किया गया, जिससे संपत्ति की सीमाएँ सटीक रूप से निर्धारित हो सकें।

बेमेतरा जिले में इस योजना के तहत 25 गाँवों के 2418 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम ढोकला निवासी पूरन टंडन, पिता – बिसराम टंडन को उनके घर का अधिकार अभिलेख सौंपते हुए योजना के उद्देश्यों और ग्रामीणों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री श्साय ने कहा कि “स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत के लोगों को आत्मनिर्भरता और सम्मान का अधिकार दे रही है। अब किसी ग्रामीण को अपनी भूमि और घर के स्वामित्व के लिए प्रमाण की चिंता नहीं करनी होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से गाँवों में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बना है। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार कर रही है।

इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News