11/04/2026

गुमास्ता रिश्वतखोरी मामले में दो संविदा कर्मचारी बर्खास्त, निरीक्षक निलंबित

0

कोण्डागांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय में गुमास्ता लाइसेंस हेतु पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले सामने में जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ श्रम उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ जिला श्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम विभाग के संविदा कर्मचारी सिंधु नाथ मंडल और उमा शंकर साहू पर आरोप है, कि वे गुमास्ता पंजीयन के लिए आए आवेदकों से 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले की शिकायत सीधे जिला कलेक्टर कोण्डागांव को प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत जांच के आदेश दिए गए। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News