12/04/2026

चुनाव डयूटी से पूर्व निगम के अधिकारी/कर्मचारियों का हेल्थ चेकप

0
_helth chekap

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगरीय निकाय, नगर पंचायत एवं नगर परिषद चुनाव होना है। नगर निगम भिलाई के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की निर्वाचन करवाने के लिए डयूटी लगायी जा रही है। निर्वाचन करवाने, निर्वाचन सामग्री, सामान वितरण करने, सामान वापस करनवाने, मतगणना करवाने, मतगणना के बाद मत पेटियो को वापस जमा करने, निर्वाचन दल को मतदान केन्द्र तक छोडऩे एवं वापस लाने आदि के लिए सेवा लिया जाना है। आज 210 से अधिक अधिकारी एवं र्मचारियो का पूरा हेल्थ चेकप करवाया गया। बी.पी., सुगर, आदि का जांच सर्दी खासी, पेट दर्द आदि पूरा चेकप किया गया। दवा वितरण भी किया गया।

प्रमुख रूप से आज निगम में 2 मोबाईल मेडिकट यूनिट की बस लगाई गई थी। जिसमें 210 अधिकारी, कर्मचारियो ने अपना ईलाज करवाया, 124 का लैब टेस्ट हुआ, 113 को दवा वितरण किया गया। महिला कर्मचारी 142, पुरूष कर्मचारी 68 लोगों का स्वास्थ्य चेकप कर दवा वितरण किया गया। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं अपना बी.पी., सुगर, खून की जांच करवाये। इसके साथ ही अधिकारी/कर्मचारी, सफाई कर्मी, मजदूर आदि सब जांच करवाये।

बहुत से कर्मचारी पहली बार सब कुछ जांच करवाये। उन्हे पता ही नहीं है कि उनको भी तकलीफ हो रहा है। इलाज से ठीक हो जायेगा, कुछ डर रहे थे कि बीमारी पता चल जायेगा। सब की मांग थी कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक माह गाड़ी बुलवाकर मजूदरो, स्वास्थ्य कर्मियो एवं कर्मचारियो के स्वास्थ्य की जांच हो। जिससे सब स्वस्थ रहे और अच्छे से निगम हित में अपना कार्य कर सकें।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News