12/04/2026

निकाय-पंचायत चुनाव के लिए जल्द जारी होगी भाजपा की लिस्ट : अरुण साव

0
_arun saav

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट तय हो गई है। शनिवार को प्रत्याशियों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश, जिला, संभाग स्तरीय समितियों की बैठकें हो चुकी हैं। कभी भी प्रत्याशियों की सूची घोषित हो सकती है।

प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, यह विष्णुदेव सरकार के सुशासन का परिणाम है। अन्नदाताओं के परिश्रम से धान खरीदी का आंकड़ा बढ़ रहा है। कांग्रेस झूठ बोल रही थी और अफवाह फैलाने का काम कर रही थी। रिकॉर्ड धान खरीदी कांग्रेस के आरोपों पर करारा जवाब है।

कांग्रेस ने भगवान राम और महादेव के नाम पर भी किया भ्रष्टाचार
कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लेट-लतीफी को लेकर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी डरी हुई है, घबराई हुई है। कांग्रेस समझ रही है कि, जनता उन्हें घर बैठाने के लिए तैयार बैठी है। इसलिए उनकी बैठक तक नहीं हो पा रही है। सरकार ने राम वनगमन परिपथ में अनियमितता की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के लिए किसी को नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने भगवान राम और महादेव के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया। भ्रष्टाचार की जांच के लिए कमेटी बनी है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News