12/04/2026

टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय में मचाया बवाल…

0
_bjp bavaal

धमतरी  (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। धमतरी जिले में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नगरी ब्लाक के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इस दौरान कार्यालय में रखा कई सामान जलकर खाक हो गया। घटना को अंजाम देने वाले कार्यकर्ताओं ने बैनर दिखाकर टिकट की खरीदी- बिक्री का आरोप लगाया है।

आगजनी की घटना को क्यों अंजाम दिया गया है इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। आक्रोशित लोग लगातार कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने अभी कुछ देर पहले धमतरी जिला पंचायत का अधिकृत प्रत्याशी की सूची का जारी किया था। जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

नाराज कार्यकर्ताओं ने पहले कार्यालय के भीतर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां के सामानों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों को जो सामान दिखा उसे आग लगा दिया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर टिकट बिक्री का आरोप लगाया है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News