राज्य एव शहर

थाना खल्लारी अंतर्गत अज्ञात पुरुष का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस

महासमुंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। थाना प्रभारी खल्लारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 नवंबर 2024 को सुबह 8ः10 बजे ग्राम एम के बाहरा और चरौदा के मध्य अप लाइन 70/23 – 70/25 रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया है। शव का हुलिया उम्र करीब 40 वर्ष, कद 5 फीट 1 इंच, चेहरा चपटा, रंग सांवला, बाल काले, चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ है। सिर फटा हुआ, दाहिनी आंख के ऊपर चोट, एक आंख सूजी हुई, गले में चोट के निशान पाया गया है। उन्होंने सफेद-काला इनर, नीले रंग की जींस एवं एप्पल का बेल्ट पहना हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। यदि किसी को इस अज्ञात पुरुष के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना प्रभारी खल्लारी के फोन नम्बर 07723-223500 एवं कंट्रोल रूम नम्बर 07723-223155 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button