राज्य एव शहर

सामान्य वर्ग के युवाओं ने विधायक विकास उपाध्याय को 72% आरक्षण के विरोध में ज्ञापन सौंपा

आज सभी सामान्य वर्ग के लोग 1 बजे से 4 बजे तक बूढ़ातालाब में धरना प्रदर्शन करेंगे

रायपुर । कल सामान्य वर्ग सुरक्षा हित आंदोलन के बैनर तले पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय जी को बात कर 72% विरोध के आरक्षण में सामान्य वर्ग के युवाओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ।
विधायक जी ने पूरी तरीके से आश्वासन भी दिया कि वह युवाओ की बातों को ऊपर तक रखेंगे और अगर छत्तीसगढ़ सरकार सामान्य वर्ग के युवाओं की बातों को नहीं मानती है तो आगे चलकर युवा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे,
इस 72% आरंक्षण के चलते छत्तीसगढ़ के सामान्य वर्ग के लोग काफी रोष में है,
आज सभी सामान्य वर्ग के लोग बूढ़ातालाब में धरना प्रदर्शन करेंगे 1 बजे से 4 बजे तक और आगामी सितंबर में एक बड़ा प्रदर्शन रायपुर में सभी लोग मिलकर करेंगे
कल के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर उत्कर्ष त्रिवेदी डॉक्टर अभिषेक खंडेलवाल वेद राजपूत विभोर शुक्ला शुभंकर द्विवेदी कैलाश शर्मा नितेश शर्मा, संजय शर्मा, शशांक राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में युवा छात्र व सामान्य समाज के लोग उपस्थित थे ।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button