14/04/2026

वन बंधु महिला समिति ने सिटीजन स्कूल में किया ध्वजारोहण

0

रायपुर। सिटीजन स्कूल, बजरंग नगर में वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर महिला समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांता सिंघानिया, अध्यक्ष वन बंधु महिला समिति रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता खंडेलवाल, चैप्टर उपाध्यक्ष ने की। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता रेखानी (सेक्रेटरी) और सुनीता मोड (सदस्य) भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राज्य गीत के साथ हुआ। इसके बाद, वन बंधु महिला समिति की अध्यक्ष कांता सिंघानिया का स्वागत स्कूल के प्राचार्य नवनीत जैन और संचालक विनोद जैन ने किया। अनीता खंडेलवाल का स्वागत भी प्राचार्य नवनीत जैन द्वारा किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथियों सरिता रेखानी और सुनीता मोड का स्वागत वाइस प्रिंसिपल नमिता सोनी ने किया। सभी अतिथियों को तिरंगा बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने-अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में, सभी को मिष्ठान (सेव बूंदी) का वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन प्राचार्य नवनीत जैन के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News