11/04/2026

घर में चल रहा था देह व्यापार, 6 महिला समेत 7 गिरफ्तार

0

रायपुर । राजधानी में पुलिस लगातार देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों ही पुलिस तेलीबांधा स्थित एक होटल में कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब एक और बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक घर में छापामार कर 6 महिला और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां जानकी नगर के गोकुल विहार में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने घर पर दबिश दी और छापा मारा। पुलिस ने घर के अंदर से 6 महिलाओं और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *