12/04/2026

प्रगतिशील कृषक राम प्रकाश ने की कलेक्टर से मुलाकात

0

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा से लखुर्री ग्राम के प्रगतिशील कृषक राम प्रकाश केशरवानी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ राजीव दीक्षित ने मुलाकात कर महेश्वर फूल धान के चावल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह चावल मधुमेह रोगियों हेतु उपयुक्त है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 52.5 है जो मधुराज – 55 धान से भी कम है। उक्त धान को कृषक द्वारा वर्ष 2015 में कृषि विज्ञान केंद्र की सहायता से पौध किस्म कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम 2001 अंतर्गत पंजीयन हेतु प्रेषित किया था। दिसंबर 2023 को कृषक को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त धान का पंजीयन उनके नाम से हो गया है। कलेक्टर छिकारा ने प्रगतिशील कृषक द्वारा की जा उन्नत धान की फसल की पैदावर को लेकर सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स से यह पता लगता है कि मधुमेह से ग्रसित लोगों के लिए कौन सा भोजन सबसे अच्छा और उपयुक्त है।  55 से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य पदार्थ निम्न श्रेणी में,  55 से 70 मध्यम श्रेणी में व 70 से 100 उच्च श्रेणी में आता है। क्योंकि महेश्वर फुल धान का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 52.5 है अतः उक्त धान मधुमेह के रोगियों हेतु उपयुक्त है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News