12/04/2026

भाजपा महिला मोर्चा ने फौजी भाइयों को बांधी राखी

0

रायपुर भाजपा महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम रविवार को सैनिक भाइयों के साथ मनाया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत माना मंडल में स्थित चौथी बटालियन माना कैंप में श्रीमती राजपूत की उपस्थिति में रक्षा बंधन का कार्यक्रम रखा गया प्रदेश पदाधिकारी द्वारा जिसमें 100 से अधिक फौजी भाइयों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गय।  इस अवसर पर श्रीमती राजपूत ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सरहद पर हमारे फौजी भाई सदैव तत्पर रहते हैं। आज फौजी भाइयों को राखी बांधकर महिला मोर्चा अपने आपको सौभाग्यशाली मान रहा है। इस मौके पर मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फौजी भाइयों के खुशहाल जीवन की कामना की।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी महिला मोर्चा द्वारा 2 लाख राखी सरहद पर सैनिक भाइयों के लिए भेजी गई है। महिला मोर्चा सदैव यही कामना करती है कि हमारे फौजी भाई सुरक्षित रहें और भोलेनाथ की कृपा उन पर सदैव बनी रहे।  इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री मिनी पांडे, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति परघनिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री नौरंग, माना कैंप पार्षद उमा सिंह के साथ वहाँ के महिला मंडल और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News