12/04/2026

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

0

रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश एवम जिला पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ,महासचिव गंगेश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे,सचिव पवन सिंह ठाकुर , जावेद जैदी , विक्की पंजवानी, संयुक्त सचिव संतोष महानंद, जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव नदीम मेमन, संयुक्त सचिव कमलेश सिंह, कोषाध्यक्ष अमित बाघ,कॉर्डिनेटर लविंदर पाल सिंघोत्रा, तज़ीन नाज़ शामिल हुए।

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया

वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया, इसमें 5 हजार वृक्ष एवं पौधो का वृक्षारोपण किया जाएगा ,, साथ ही जिला पदाधिकारियों को भी वृक्षारोपण करने का लक्ष्य दिया जाएगा। पत्रकार कल्याण कोष के संबंध में मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पिछले दिनों हुए निर्णय की जानकारी प्रदेश एवम जिला स्तर के पदाधिकारियों को दी गई। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय को प्रदेश में लागू किया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News