12/04/2026

मुख्यमंत्री गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

0

रायपुर, 02 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तपकरा में राष्ट्रीय जागरण अभियान 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन 29 फरवरी से 3 मार्च तक गायत्री प्रज्ञापीठ तपकरा भंडारडीपा में अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने यहां मां गायत्री की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पहुंचने पर ग्रामवासियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को आप सबके बीच गायत्री महायज्ञ में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि वेद माता गायत्री से प्रार्थना है कि आप सभी को, क्षेत्रवासियों को तथा पूरे प्रदेश वासियों को अपना आशीर्वाद दें। माता गायत्री के आशीर्वाद से आज मैं एक कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक के मुकाम पर पहुंचा हूं।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पूरा देश राममय हो गया है। हमारी सरकार ने श्री रामलला दर्शन के लिए विशेष योजना बनाई है जिसमें राज्य सरकार के खर्चे से लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराएंगे। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव एवं कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भारत साय, सर्वश्री यश प्रताप सिंह देव, सुनील गुप्ता, शांति हरिद्वार से पधारे सर्वश्री बुद्धदेव वर्मा, नेतराम सिंह एवं गायत्री परिवार के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *