12/04/2026

कर्मचारी हितों पर “मोदी की गारंटी” का अमल को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम सर्व शिक्षक संघ ने अपर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0

कोरबा 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यरत पौने 5 लाख कर्मचारियों के हितों पर “मोदी की गारंटी” अमल करने छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया सम्माननीय विष्णुदेव साय जी एवं मुख्य सचिव को चार सूत्रीय मांगों को लेकर 23 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा एवं सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव, जिला संरक्षक मुकुंद केशव उपाध्याय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनय कुमार शुक्ला, जिला महासचिव जय कुमार राठौर, गोपाल घोष, संतोष कर्ष, वीरेंद्र मनहर, कमल किशोर श्रीवास, बाल गोविंद श्रीवास, कमल सिंह कंवर, प्रदीप चंदेल, चंद्र प्रकाश चंद्रा एवं फेडरेशन के जिला संरक्षक सुरेश कुमार द्विवेदी, जिला संयोजक के.आर.डहरिया, तरुण सिंह राठौर, जे आर महेश्वरी, नित्यानंद यादव, ओमप्रकाश बघेल, एस एन शिव, मानसिंह राठिया, नकुल राजवाड़े, टी आर कुर्रे एवं साले शिक्षक संघ के जिला सचिव चंद्रिका पांडे, सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तानसेन चौक से रैली के माध्यम से ज्ञापन अपर कलेक्टर श्री एल.एन. नाग को ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञातव्य हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में “मोदी की गारंटी” को लेकर वर्तमान सरकार द्वारा संकल्प पत्र जारी किया गया था, उक्त संकल्प पत्र में कर्मचारियों की हितों एवं मांगों का उल्लेख किया गया है यह संकल्प केवल संकल्प ही नही बल्कि “मोदी की गारंटी” है का अमल करने निम्न मांगे (1) केंद्रीय कर्मचारियों के समान चार प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता देय तिथि से प्रदान किया जाए। (2) जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्ता की एरियस की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित किए जाएं। (3) वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दे के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक कर लागू किया जाए। (4) सातवें वेतनमान का एरियर्स राशि की अंतिम किस्त का भुगतान शीघ्र किया जाए। आज के ज्ञापन कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा के पी पी एस राठौर , प्रदीप कश्यप,नरेंद्र नाथ श्रीवास, डी डी साहू, एफ एल साहू, संजय सिंह चंदेल,आर डी केशकर,अनिल रात्रे ,तुमेश्वर राठौर, आत्मा राम खूंटे, अशोक कश्यप,दिनेश सिंह, दुरेश चौहान , दोसम सिंह राठौर, अमरेंद्र प्रताप, गिरधारी लाल यादव, प्रीतेश,सुखीराम कश्यप, संतराम कंवर, नरेंद्र कुमार भारद्वाज, संतोष शुक्ला, एस सी रात्रे, सुनील देवांगन, सुभाष डडसेना , अनिता राठौर, ज्योति सिंह, संगीता मसीह, रूचि अग्रवाल, सुशीला मिंज,सत्यव्रत जांगड़े, विनय कुमार रॉय , बी आर बाघमारे, आर पी दुबे, केशर लाल कश्यप, लालमणि द्विवेदी, जे पी पात्रे , पुष्पेंद्र डहरिया, प्रीतम पुराइन, आर के सिंह, आर डी केशकर, महेंद्र मिश्रा, बल्ल्भ बैष्णव,सत्यनारायण मनहर, सुखीराम कश्यप, राजेश कर्ष एवं सभी जिला अध्यक्षों/पदाधिकारियों द्वारा जिले के सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे ।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News