राज्य एव शहर

फर्जी पुलिस बनकर करते थे ठगी, शिकायतकर्ताओं से करते थे ये मांग; चार गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस अधिकारी बनकर उनके प्रकरण में कार्रवाई आगे बढ़ाने के नाम पर पैसों की मांग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के द्वारा मोबाइल से बात कर पेटीएम, फोन पे के माध्यम से पैसो की मांग की जाती थी और पैसा आपस में बांट लिया जाता था। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर शिकायतकर्ताओं से मामले को आगे बढ़ाने के नाम पर पैसों की मांग करते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों से दो नग मोबाइल, एक नग एटीएम कार्ड और 5700 रुपये की नकदी जब्त की है। कांकेर पुलिस ने आरोपी लवकेश यादव निवासी ग्राम पृथ्वीपुर जिला निवाडी मध्यप्रदेश, अनीत यादव निवासी ग्राम महेला निवाड़ी मध्यप्रदेश, मनीष कुशवाह निवासी ग्राम राजापुर जिला निवाडी मध्यप्रदेश, विजय कुशवाह निवासी ग्राम जिला निवाड़ी मध्यप्रदेश चारो आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले को गिरफ्तार किया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button