12/04/2026

भारतीय एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, महादेव बेटिंग ऐप का मालिक रवि उप्पल दुबई से गिरफ्तार

0

रायपुर। महादेव बेटिंग ऐप केस (mahadev betting app case) में इसके सह संस्थापक रवि उप्पल (Co-Founder Ravi Uppal) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में रवि उप्पल (Ravi Uppal) के अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. इंटरपोल ने रवि उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था.

इसी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही भारतीय एजेंसियां दुबई सुरक्षा एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं. रवि उप्पल महादेव ऐप मामले के मुख्य आरोपियों में से एक है. उसे जल्द ही डिपोर्ट किया जाएगा. वहीं, महादेव ऐप के दूसरे प्रमोटर और आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं.

ईडी के साथ-साथ इन राज्यों की पुलिस कर रही जांच

रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर ने एक बयान में महादेव ऐप और सट्टेबाजी घोटाले में शामिल होने से इनकार कर दिया था. इन लोगों ने इसके लिए शुभम सोनी नाम के शख्स को जिम्मेवार ठहराया है. इसको लेकर ईडी ने यूएई में भारतीय दूतावास से शुभम सोनी का बयान लिया है. कथित सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के साथ-साथ मुंबई पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस जांच कर रही है. जांच एजेंसी ने उप्पल और एक अन्य प्रमोटर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल कर दी थी. इसके बाद ईडी ने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News