12/04/2026

CG BREAKING : बाल सुधार गृह की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही आई सामने, 7 नाबालिग आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस…

0

रायपुर- राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल सुधार गृह की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां से 7 नाबालिग आरोपी फरार हो गए हैं। सभी खिड़की तोड़कर भाग निकले। सभी फरार नाबालिग हत्या का प्रयास जैसे मामले में सुधार गृह में बंद थे। मामले में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह 6 बजे ये सातों नाबालिग पीछे की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। सभी फरार नाबालिग आरोपी रायपुर के ही रहने वाले है और गंज, टिकरापारा और कोतवाली, समेत देवेन्द्र नगर थानो में हत्या या हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज थे। सुधार गृह में लगे CCTV भागने का फुटेज देखने को मिला है।

जानकारी मिली है कि फरार होने के एक दिन पहले सभी अंदर मारपीट कर रहे थे। जिसमें बीचबचाव करने पहुंचे संप्रेक्षण गृह के केयरटेकर मोहन साहू को सभी नाबालिगों ने घेरकर जमकर पिटाई कर दी थी और गमछे से गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की थी जिसके बाद पुलिसन ने FIR भी की थी।

नाबालिग आरोपियों के फरार होने से प्रबंधन बड़ी लापरवाही सामने दिखी है। फिलहाल प्रबंधन ने रविवार देर रात पुलिस में नाबालिग आरोपियों के फरार होने की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल माना थाना पुलिस समेत सायबर सेल की टीमें तलाश में जुटी हुई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News