देश विदेशराज्य एव शहर

भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:एक घायल, हरेली तिहार मनाने जा रहे थे युवक, 2 बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर

राजनांदगांव जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। एक शख्स घायल है। इनमें से 2 युवक हरेली तिहार मनाने के लिए किसी दूसरे गांव में जा रहे थे, जबकि 3 लोग काम से जा रहे थे। मगर रास्ते में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा छुरिया थाना क्षेत्र में हुआ है।

हादसा सुबह करीब 11 बजे के आस-पास हुआ है। बोईरडीह के रहने वाले युवक त्योहार मनाने के लिए निकले थे। दोनों बाइक से अभी बोईरडीह के आगे पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चारों रोड के किनारे पहुंचे गए।

आस-पास के लोग पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। फिर चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक घायल का इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है। सभी किसान परिवार के थे।

इन लोगों की हुई मौत

1-दिलीप गोड़ पिता पंचराम गोड़ (30 वर्ष) ग्राम बोईरडीह

2- हितेश कुमार (21 वर्ष) ग्राम बोईरडीह।

3- मोमेंद्र कुंजाम पिता मुकेश कुंजाम (24 वर्ष) ग्राम-पांडेटोला

4- शिव नेताम पिता कृष्णा नेताम (24 वर्ष) ग्राम-पांडेटोला

5-तिलक मंडावी पिता कलीराम मंडावी (52 वर्ष) ग्राम-पांडेटोला( तिलक घायल है, उसका उपचार किया जा रहा है

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button