12/04/2026

वरिष्ठ नेता व विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

0

04.04.23| छत्तीसगढ़ में गर्मी के तापमान के साथ सियासी गर्मी भी तेज हो गई है. भाजपा विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे लेकिन पीएम मोदी के व्यस्त शेड्यूल होने के कारण मुलाकात स्थगित हो गई है. वहीं आज पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर दिल्ली के लिए उड़ान भर लिए हैं. जहां वे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर अनेक विषयों पर चर्चा करेंगे.

भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना हुए. रवानगी से पहले अजय चंद्राकर ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के ज्यादातर विधायक दिल्ली पहुंच रहें है. कल तीन से चार केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात होगी. जिनसे छत्तीसगढ़ के विषय, राजनीतिक विषय और छत्तीसगढ़ के दौरे का आमंत्रण समेत बहुत सारे विषयों पर चर्चा होनी है

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News