17/04/2026

कांकेर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार,

0

10.02.23| छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित कोरर में हुए भीषण सड़क हादसे के आरोपी ट्रक चालक दीपक साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। इस सड़क हादसे ने 7 बच्चों की जान ले ली। वहीं एक बच्चा गौतम कुमार मंडावी और ऑटो का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कोरर में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल स्कूली छात्र को गुरुवार देर रात रायपुर लाया गया। 8 साल के गौतम कुमार मंडावी को अंबेडकर अस्पताल में एडमिट किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का इलाज कैजुअल्टी विभाग में करने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसका इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में किया जा रहा है। 4 डॉक्टरों की टीम बच्चे की सेहत पर नजर रख रही है। गौतम के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हुआ है और उसकी हालत गंभीर है।

वहीं जिन 7 बच्चों की मौत हुई, उनमें से 5 बच्चों का अंतिम संस्कार गुरुवार रात को ही कर दिया गया है। 2 बच्चे मानव साहू और कुमकुम साहू के शव को उनके पैतृक गांव बालोद के गुरुर विकासखंड के धनेली ग्राम लाया गया। उनका अंतिम संस्कार भी शुक्रवार सुबह कर दिया गया। सातों बच्चों के शवों को उनके गांवों में दफनाया गया। बच्चों की मौत से पूरे जिले में शोक का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि जिले के कोरर के पास गुरुवार को स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक 8 बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बच्चे बीएसएन डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। हादसा गुरुवार को कोरर के चिलहटी चौक के पास हुआ।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News