12/04/2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हसौद रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं

0

13.10.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में कहा कि सक्ति नया जिला बना है। लोगों में उत्साह है।
जिले की स्थापना और प्रथम अधिकारी बनने का सौभाग्य आप लोगों को मिला है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूरे जोश के साथ काम करके लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं। नामांकन, बटवारा, खतौनी से संबंधित समस्या को मौके पर ही दूर करें।
भूमिहीन, ग्रामीण सभी मजदूरों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ दिलाएं।
दौरे में योजनाओं के प्रचार प्रसार की कमी मिली। मुनादी और व्यक्तिगत संपर्क कर जरूरतमंदों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने त्रुटि होने की गुंजाइश को दूर करने के लिए अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं।इससे मात्रात्मक त्रुटि वाली समस्या दूर होगी।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि सभी गौठानों में गोबर की खरीदी हो।
कोई भी पंजीकृत किसान और पशुपालक गौठान के लाभ से वंचित न हो।
मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि गौठान योजना के संचालन में जनभागीदारी जरूरी है, जो गौठान समितियां काम नहीं कर रही हैं, उन्हें भंग किया जाएगा, नई समितियां बनाएं और उसमें उत्साही लोगों को सदस्य बनाकर उन्हें मौका दें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से बेहतर तरीके से गौठान संचालित हो सकते हैं।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि सेमरिया पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित 32 किसानों की मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी आई है,  प्रशासन प्राथमिकता से इनका निराकरण कर किसानों को राशि दिलाएं।

मुख्यमंत्री ने छपोरा विद्युत उपकेंद्र की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि सक्ति जिले में कोसा वस्त्र का अच्छा कारोबार फैला है। काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है।

बुनकर समितियों को पर्याप्त कोसे फल की आपूर्ति नहीं होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा की बस्तर अथवा राज्य के अन्य हिस्सों से मंगाकर बुनकरों को कोसा उपलब्ध कराया जाएगा। उनका कारोबार बंद होने नहीं दिया जायेगा।

– मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से कहा कि पावर प्लांट से निकले फ्लाई एश का समुचित निपटारा होने चाहिए।

कहीं पर भी इसके डंप किए जाने की शिकायत दौरे में किसानों ने की है, इससे किसानों के खेत के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है।

उन्होंने कलेक्टर, सक्ति को प्लांट मालिको की बैठक लेकर पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News