राजधानी में ओवरटेकिंग को लेकर कार सवार ने युवक पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार ..
10.08.22| राजधानी रायपुर बदमाशों का शहर बनता जा रहा है। दिनों दिन बदमाश किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे है। राजधानी में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां रायपुर से लगे अभनपुर इलाके में कार सवार बदमाश ने एक युवक पर गोली चला दी है। गोली युवक के पैर में लगी है, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार अभनपुर थाना क्षेत्र के हसदा मानिकचौरी गांव की है। यहां युवक को गोली मारने की वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कार सवार बदमाश ने निखिल साहू नाम के युवक पर गोली चलाई है, जिससे युवक के जांघ पर गंभीर चोट आई है। आरोपी बदमाश थार, ऑडी, और फोर्चुनर कार में सवार थे। इसके बाद आरोपियों ने निखिल साहू पर पिस्टल से हमला कर दिया। ओड़िसा निवासी विक्रमादित्य सिंहदेव ने गोली से हमला किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।आरोपी की पिस्टल लाइसेंसी बताई जा रही
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर अभनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हसदा के पास ओवरटेक करने के विवाद पर आरोपी ने निखिल साहू की जांघ पर गोली चला दी। घायल युवक का अभनपुर में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने सूचना मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को उसकी थार गाड़ी एवं लाइसेंसी पिस्टल के साथ पकड़ा। आरोपी विक्रमादित्य सिंहदेव ओडिशा का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Live Cricket Info