10/04/2026

बुढ़ा देव यात्रा का समापन समारोह आज, होगी महत्वपूर्ण घोषणाएं

0

प्रदेश के सभी जिलों में दो महीने से चल रहे बुढ़ा देव रथ यात्रा अब अंतिम पड़ाव पर है, सोमवार 18 अप्रैल को रायपुर के बुढ़ा तालाब पास आउटडोर स्टेडियम में मुख्य आयोजन की शुरुआत होगी। छत्तीसगढ़ के पुरखा देवी देवता, तीज त्यौहार, बोली भाषा, लोक संस्कृति का हो रहे लगातार अपमान के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना हमर पुरखा बुढ़ा देव को पुनः स्थापित करने इस बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं।इस आयोजन के समापन समारोह में क‌ई बड़े कार्यक्रम होगी साथ में महत्वपूर्ण घोषणाएं भी होंगी, सभी प्रमुख जिलों शहरों से आने वाले सेनानियों के लिए ठहरने खाने की व्यवस्था की गई हैं।

इस आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है, तैयारियाें का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने बताया इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, इसलिए पहले से ही तैयारी पूर्ण कर लिया गया है, राज्य के सभी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने सादर निवेदन किया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News