12/04/2026

अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर विवेक रंजन तिवारी की नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय महानदी भवन से आज यहां जारी आदेश में विवेक रंजन तिवारी को अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री तिवारी के अधिकार कर्तव्य और दायित्व छत्तीसगढ़ विधि विभाग मैन्युअल के तत्संबंधी प्रावधानों से शासित होंगे तथा दोनों पक्ष कभी भी यह संविदा समाप्ति करने के लिए स्वतंत्र होंगे। अतिरिक्त महाधिवक्ता को 2015 के अधिसूचना के आधार पर पारिश्रमिक देय होगा। ज्ञातव्य है कि अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री एस.सी. वर्मा को महाधिवक्ता पद पर नियुक्त किए जाने के कारण महाधिवक्ता कार्यालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता का पद रिक्त हो गया था।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News