12/04/2026

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया नगर निगम का घेराव

रायपुर । भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने निगम का घेराव किया। वही टैंकर से पानी सप्लाई को लेकर कड़ा विरोध भी दर्ज किया। दरअसल राजधानी में गर्मी आते ही कई वार्डो में पानी की समस्या होती है जिसके चलते करोड़ों की लागत से वार्डो में पाइप लाइन बिछाई गई है और पानी टंकियों का निर्माण कराया गया है लेकिन करोड़ों की लागत वाले पाइप लाइन और पानी टंकियां बेकार साबित हो रही है। जिससे कई वार्डवासी पानी की समस्या से जूझ रहे है इन वार्डो में ना तो पाइप लाइन से पानी आ रहा है और न टैंकर की सुविधा पहुँच पा रही है इससे नाराज और आक्रोशित महिलाओं ने निगम दफ्तर का घेराव कर जमकर कड़ा विरोध किया। महिलाओं ने दफ्तर के बाहर धरने पर बैठकर महापौर के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News