12/04/2026

विराट अपरहण कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विराट अपहरणकांड के सरगना राजकिशोर सिंह को पुलिस की टीम ने बिहार के मीरगंज से गिरफ्तार कर लिया है। वह लगातार चकमा दे रहा था, इसलिए पुलिस भी शांत होकर मौके की तलाश में थी।
पुलिस अफसरों के लिए विराट अपहरण कांड चुनौती थी। दरअसल, पुलिस विराट को सुरक्षित वापस लाने के लिए ऑपरेशन चला रही थी। उसके मिलने के बाद सभी आरोपित गिरफ्त में आ गए हैं। एकमात्र सरगना राजकिशोर सिंह, जो बिहार व झारखंड से फिरौती की मांग कर रहा था वह पकड़ से बाहर था। विराट के मिलने के बाद से पुलिस की पांच टीम उसकी तलाश के लिए गई थी। लेकिन, इस दौरान वह लगातार लोकेशन बदलता रहा। कभी वह बिहार भाग जाता था, तो कभी झारखंड में जाकर छिप जाता। उसका मोबाइल चार सौ किलोमीटर दूर जाने के बाद चालू होता था। झारखंड के बाद उसका लोकेशन दिल्ली में मिल रहा था। लिहाजा, पुलिस को पता चल गया था कि वह अब चकमा दे रहा है। यही वजह है कि टीम वापस लौट गई थी और मौके की तलाश में थी। इस बार पुलिस ने अपहरणकर्ता राजकिशोर को चकमा दिया और उसे बिहार के मीरगंज से पकड़कर ले आई। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News