राज्य एव शहर

आचार संहिता खत्म होते ही कौशलेंद्र सिंह की वन विभाग में वापसी

रायपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही प्रदेश सरकार में प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 1985 बैच के आईएफएस अधिकारी कौशलेंद्र सिंह की सेवाएं सरकार ने लौटा दी है। बता दें कि कुछ म?हीने पहले सरकार ने उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में अटैच कर दिया था।
बताया जा रहा है कि कौशलेंद्र आगामी कुछ दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले हैंं और उन्होंने खुद ही मूल विभाग में वापस किए जाने की सरकार से अर्जी लगाई थी। इसके बाद सरकार ने उन्हें मूल विभाग वापस कर दी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button