12/04/2026

विधायक शिवरतन शर्मा एवं अन्य पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज

रायपुर। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अशोभनीय बयान जारी करने वाले भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा एवं अन्य पर iधारा 506 के तहत पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है।कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी एवं पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शिवरतन शर्मा के नाम से बीजेपी दफ्तर से जारी एक बयान में कहा गया था कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किस दुकान पर पोर्न सीडी बेचेंगे।
जारी बयान में शिवरतन शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा बीते दिनों जो ओछी बयानबाजी की गई थी, वही बयान भूपेश बघेल का है तो हम फिर वही बात दुहरा रहे हैं कि भाजपा में संस्कारों की इतनी कमी नही है। अगर भूपेश यही चाहते हैं तो भाजपा भी ऐसे में जवाब दे सकती है कि फिर सोनिया गांधी के लिए कौन सा रेस्तरां तैयार रखना पड़ेगा? या भूपेश खुद कांग्रेस के दूसरे गुट द्वारा तख्ता पलट कर देने पर किस दुकान पर पोर्न फिल्म की सीडी बेचने बैठेंगे?
शिवरतन के इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने पंडरी थाना में शिकायत करते हुए एफआईआर किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News