12/04/2026

अमित जोगी ने भूपेश को भेजा गुलाबी आईना

रायपुर। चुनाव परिणाम से वास्ता हो न हो लेकिन राजनीतिक दलों को चर्चा में बने रहने की आदत हो गई है। जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गुलाबी रंग का आईना भेजा है। और कहा है कि आपको अपनी सरकार की सही तस्वीर दिखेगी। अमित जोगी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।जोगी ने आईना को अमेजन से खरीदा है। बकायदा उन्होंने इसकी रसीद भी भेजी है। अमित ने ट्वीट कर लिखा है कि देश के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने भी आपको दावों को खोखला साबित किया है। अमित ने ट्वीट कर कहा है कि इस आईने से आपको अपनी सरकार की सही तस्वीर दिखेगी, जो प्रदेश की जनता ने आपको कल दिखाया है। गुलाबी आईना सीएम को सिविल लाइन के पते पर भिजवाया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News