राज्य एव शहर

महासमुंद : सड़क हादसे में दो की मौत

महासमुंद। नेशनल हाईवे- 353 पर एमकेबाहरा के पास शुक्रवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार सूमो (सीजी-04 बी-6827) की टक्कर से बाइक (सीजी 06 जीएल 1854) सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि और एक घायल हो गया है। बाइक में सवार होकर परसापानी गांव से तीन लोग खल्लारी मेला देखने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार खल्लारी क्षेत्र के ग्राम परसापानी के विश्वनाथ (50) पुत्र लच्छीराम भूंजिया, उनका दामाद संतराम (30) पुत्र कुमार भूंजिया और एक अन्य ग्रामीण रंंजीत भूंजिया (50) बाइक से खल्लारी मेला देखने जा रहे थे।
उनकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे विश्वनाथ भूंजिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उनके ससुर संतराम को तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक वाहन को लेकर भाग रहा था। पंचर होने पर जंगली रास्ते की ओर मोड़कर स्टेपनी बदलने के दौरान पुलिस ने आरोपित वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस ने 279, 337, 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button