11/04/2026

अफवाह निकली सब इंस्पेक्टर व शिक्षक की हत्या, नक्सलियों ने किया रिहा

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के कब्जे में कैद थानेदार ललित कुमार कश्यप और उनके साथी शिक्षक जय सिंह कुरेटी मंगलवार सुबह सकुशल लौट आए हैं। दोनों को सोमवार को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। जिसके बाद एसआई ललित कुमार की हत्या करने की अफवाह फैल गई थी। ग्रामीणों की ओर से मुख्यालय आकर भी इसकी सूचना दी गई। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। पुलिस की ओर से सर्चिंग तेज की गई और उन्हें ढूंढ निकाला गया।
देर रात ही नक्सलियों ने दोनों को छोड़ा
एसआई और शिक्षक दोनों सुबह समेली कैंप पहुंच गए थे। जहां से दंतेवाड़ा पुलिस दोनों को दंतेवाड़ा ला रही है। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने साजिश के तहत बड़ी सर्चिंग पार्टी को फंसाने के लिए एंबुश लगा रखा था। दोनों का अगवा करने का मकसद भी जवानों को एंबुश में फंसाने का था। हालांकि नक्सली अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल एसआई और शिक्षक को कहां से और कैसे बरामद किया गया, इस बारे में अभी जानकारी नहीं हो सकी है।
बताया जा हा है कि नक्सलियों ने दोनों को देर रात ही छोड़ दिया था। जिसके बाद वे सुबह करीब 7 बजे समेली कैंप पहुंच गए। एसपी अभिषेक पल्लव ने दोनों के सकुशल लौटने की पुष्टि की है। पूछताछ के बाद इस मामले में और खुलासा हो सकता है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info