11/04/2026

रायपुर में पकड़ाया हाईटेक सट्टा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईटेक सट्टे का भंडाफोड़ किया है। आईपीएल मैच के दौरान शहर में सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की यह दूसरी घटना है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी सट्टे की कार्रवाई में जेल जा चुका है।
सिविल लाइन थाना इलाके में पुलिस ने शनिवार को तेलघानी नाका निवासी महेंद्र त्रेहन उर्फ हैप्पी (31) और राठौड़ चौक निवासी सुधीर अग्रवाल (45) को हिरासत में लिया है। आरोपी सुधीर अग्रवाल पूर्व में सट्टा के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी सुधीर राठौर चौक स्थित मेघा ट्रेवल्स शॉप से सट्टा का संचालन कर रहा था वहीं आरोपी महेंद्र त्रेहन एजेंट के रूप में काम कर रहा था। सुधीर ने अलग-अलग जिलों के 10 से अधिक एजेंटों को एप का पासवर्ड देकर रखा था। जिससे सट्टा खेलने वाले ग्राहक जुड़े थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 4 के जुआ एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News