08/04/2026

भिलाई : स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत

भिलाई। भिलाई में सोमवार को स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई। मृतक महिला 14 फरवरी से निजी अस्पताल में भर्ती थी। ब्लड रिपोर्ट जांच के लिए मुंबई भेजी गई थी। महिला की मौत के साथ सोमवार को स्वाइन प्लू पॉजीटिव की रिपोर्ट आई। मृतका का नाम शकुन (45) पति वीर सिंह साहू है। जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी की दोपहर शकुन के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ।
उसे सुपेला सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने बीएम शाह अस्पताल में दाखिल कराया। यहां शुरुआती जांच में निमोनिया की शिकायत मिली। निमोनिया का इलाज शुरू करने के बावजूद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उसे आइसीयू में भर्ती किया गया। भिलाई में स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है। महीने भर पहले सेक्टर -6 के रामजी गुप्ता की मौत भी स्वाइन फ्लू से हुई थी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info