11/04/2026

आईएएस मनोज पिंगुआ को राज्य में वापस बुलाने केंद्र सरकार को पत्र लिखा

रायपुर। आईएएस की कमी झेल रहे छत्तीसगढ़ शासन ने अपने एक वरिष्ठ आईएएस को केंद्रीय प्रतिनियक्ति से वापस बुलाया है। इस संदर्भ में केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा गया है। आईएएस पिंगुआ का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मार्च में समाप्त होगा। लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार चाहती है कि केंद्र समय से पहले श्री पिंगुआ को रिलीव कर दे।
अफसरों की कमी बताकर सामान्य प्रशासन विभाग ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें जल्द-से-जल्द छत्तीसगढ़ वापस भेज दें। प्रदेश में प्रमुख सचिव स्तर पर अधिकारियों की कमी है।
आईएएस पिंगुआ प्रदेश से फरवरी 2014 में डेपुटेशन पर केंद्र सरकार गए थे। 2017 में उनका तीन साल का पीरियड पूरा हो गया था। वरिष्ठ अधिकारी पिंगुआ निर्विवाद छबि के आईएएस हैं। राज्य सरकार आईएएस अफसरों की कमी के कारण सीनियर आईएएस मनोज पिंगुआ को राज्य में वापस बुलाने चाहती है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info