11/04/2026

उत्तर छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ओला के साथ झमाझम बारिश

अंबिकापुर। उत्तरी भारत में पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ का असर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिले बलरामपुर जिले में भी दिखाई दिया। यहां बुधवार की रात अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे वाड्रफनगर शहर में बारिश के साथ ओले भी पड़े।
करीब पौन घंटे तक बारिश होती रही। इसके बाद सुबह का नजारा कोहरे की चादर में समाया नजर आया। दोपहर के वक्त हल्की धूप खिली लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी यहां बदलता दिखाई दे रहा है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि ओला गिरने ओर असमय बारिश की वजह से सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट आएगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News